(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : महाराष्ट्र में रविवारव अलसुबह मुंबई-हावड़ा मेल (12809) के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हादसे के बाद इस रूट पर जाने वाली 12 ट्रेन रद कर दी गई हैं।हालांकि, इसके कारण डाउन मेन लाइन और मिडिल लाइन पर यातायात बाधित हुआ है। अप मेन लाइन पर कोई प्रभाव नहीं है।वहीं नई दिल्ली से पटना जा रही संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12394) गाजियाबाद में कोटगांव रेलवे फाटक के पास शनिवार की शाम 06:38 बजे बेपटरी हो गई। ट्रेन के सबसे पीछे वाले लगेज और जनरेटर कोच के सभी चक्के झटके के साथ पटरी से उतर गए। ट्रेन ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए और घटना की सूचना पर दिल्ली डिवीजन के डीआरएम और एजीएम मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। यहां भी हादसे में जान-माल के नुकसान की कोई ख़बर नहीं है।