(न्यूज़ लाइव नाऊ) मशहूर टीवी शो ‘ऐसी दिवानगी…देखी नहीं कहीं’ की लीड जोड़ी ने सीरियल निर्माता पर जबरन 18-18 घंटे काम कराने का आरोप लगाया है। बाद में टीवी के इन सितारों ने शो छोड़ दिया! शो के लीड एक्ट्रेस ज्योति शर्मा और प्रणव मिश्रा ने हाल के दिनों में बोम्बे टाइम्स को बताया, ‘काम के दौरान हमसे अमानवीय बर्ताव किया जाता था। जनवरी 2017 की शुरुआत से ही हमारा शोषण किया जा रहा है। हम हर दिन 18-18 घंटे काम कर चुके हैं। शूटिंग में बढ़ाए गए घंटों के दौरान भोजन, पानी और चाय तक की व्यवस्था तक नहीं की जाती। सेट पर सुरक्षा के इंतजाम भी बेहतर नहीं है। माहौल भी पूरी तरह नकारात्मक हो चुका है। इसलिए हम शो के साथ निरंतर जुड़े रहने के इच्छुक नहीं है।’ ज्योति शर्मा ने आगे बताया कि सुरक्षा इंतजाम में बदहाली के चलते वह खुद दो बार हादसे का शिकार हो चुकी हैं। एक बार उनकी पीठ में चोट लगी थी जबकि दूसरी बार उनकी आवाज बैठ गई। तब उन्होंने हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था। वहीं प्रणव ने बताया, ‘हमारे साथ जावनरों से भी बुरा बर्ताव किया जाता है। नियमों के अनुसार दो शिफ्ट के बीच में 12 घंटे का ब्रेक दिया जाता है। लेकिन यहां ऐसा नहीं है। एक साल में करीब 250 दिन में महज पांच घंटे के ब्रेक बाद हम दोबारा सेट पर पहुंचे हैं। बाद में ज्योति और मेरा स्ट्रेस टेस्ट किया गया, जिसके बाद डॉक्टर्स ने हमें आराम की सलाह दी है।’