‘मैं हर साल पांच दिन जंगल में अकेले रहा करता था’: PM मोदी

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सभी साथियों को खास तौर से युवाओं को एक सुझाव दिया है। पीएम मोदी ने मशहूर फेसबुक पेज द ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में कहा है कि दिवाली के दौरान पांच दिनों के लिए वह “जंगल में कहीं चले जाते थे, ऐसी जगह जहां केवल साफ पानी होता है और कोई मनुष्य नहीं होता।” पीएम ने इंटरव्यू में कहा, “यही कारण है कि मैं हमेशा सभी से आग्रह करता हूं, विशेष रूप से मेरे युवा दोस्तों से, अपनी तेजी से चलते जीवन और व्यस्तता के बीच ,सोचने और आत्मनिरीक्षण के लिए समय निकालें। यह आपनी धारणा बदल देगा। आप अपने बेहतर से समझ पाएंगे।” उन्होंने कहा, “ऐसा करने से आने वाले समय में आपको लाभ होगा। मैं हर एक को ये याद दिलाना चाहता हूं कि आप आसाधारण हो और आपको रौशनी के लिए बाहर झांकने की जरूरत नहीं है, वह पहले से आपमें है।”

Comments (0)
Add Comment