मोदी सरकार की तरफ से मिला सैनिकों को न्यू ईयर गिफ्ट, भत्तों में हुई दोगुनी बढ़ोत्तरी

मोदी सरकार ने सैनिकों को नए साल का तोहफा दिया है। सरकार की तरफ से भत्तों में दोगुनी बढ़ोत्तरी की गयी है. आर्मी अफसरों और सियाचीन ग्लैशियर जैसी ऊंची और दुर्गम जगहों पर तैनात सैनिकों के भत्तों में दोगुना इजाफा किया गया है। सूत्रों के मुताबिक सैन्य अफसरों और जूनियर कमीशंड अफसरों समेत सैनिकों का सियाचीन अलाउंस फिलहाल 21,000 और 14,000 रुपया है जिसे दोगुना कर 42,500 और 30,000 रुपये प्रतिमाह क्रमश: कर दिया गया है।



सबमरीन अलाउंसेज में भी सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। अब तक यह रैंक के हिसाब से 13,500 रिपये से लेकर 21,000 रुपये तक था लेकिन सरकार ने इसे एक समान करते हुए सभी सबमरीन अफसरों के लिए 25,000 रिपये प्रतिमाह और अन्य कर्मियों के लिए 17,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया है।

बता दें कि सियाचीन ग्लैशियर में सैनिकों को कठिनतम मौसमी दशाओं में ड्यूटी करनी पड़ती है। हालांकि, अन्य ऊंचाई वाले स्थानों पर भी ड्यूटी आसान नहीं होती। सरकार ने उन ऊंचे स्थानों पर तैनात अफसरों का भत्ता भी मौजूदा दर 16,800 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 25,000 कर दिया है जबकि जेसीओ और अन्य जवानों के लिए 11,200 रुपये से बढ़ाकर 17,300 रुपये प्रतिमाह कर दिया है।

सर्जिकल स्ट्राइक जैसे हमलों को अंजाम देने वाले आर्म्ड फोर्सेज के कमांडोज और स्पेशल फोर्सेज जो हमेशा अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर देश की रक्षा में जुटे होते हैं, सरकार ने उनके भत्तों में भी इजाफा किया है। ऐसे कमांडोज और स्पेशल फोर्सेज के अफसर अब 25,000 रुपये और जेसीओ एवं अन्य सैनिक 17,300 रुपये प्रतिमाह पाएंगे। पहले अफसरों को पद के मुताबिक 13,500 से लेकर 21,000 रुपये तक मिलता था। जेसीओ को भी 12,600 रुपये प्रतिमाह मिलते थे।




इसी तरह काउंटर इन्सरजेंसी पोस्टिंग अलाउंसेज में भी इजाफा किया गया है। जेसीओ और जवानों को मिलने वाले रम भत्ते में भी इजाफा किया गया है। ऊंची जगहों पर पोस्टिंग होने पर रम अलाउंस के रुप में उन्हें 360 रुपये प्रति माह मिलेंगे जबकि मैदानी और अन्य क्षेत्रों में तैनाती पर 68 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। पहले यह दर 240 और 45 रुपये थी। हेयर कट अलाउंस भी बढ़ा दिया गया है। जेसीओ और जवानों को अब हेयर कट अलाउंस के रूप में 30 की जगह 45 रुपये मिलेंगे। साबुन के लिए भी 30 रुपये की जगह अब 45 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

Comments (0)
Add Comment