मौलवी अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था पुरुष अनुयायियों को, हुआ गिरफ्तार।

दिलीप के मुताबिक उन्हें कुछ लोगों ने इस मामले की शिकायत में बताया था कि वह अपने पुरुष अनुयायियों को अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था।

(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : महाराष्ट्र में एक मौलवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर अपने पुरुष अनुयायियों को एक दूसरे के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। मामले की जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। मामला राज्य के परभणी जिले का है। एसपी दिलीप जलाके का कहना है कि आरोपी आसिफ नूरी (38) को पड़ोसी जिले से गिरफ्तार कर रविवार की रात परभणी लाया गया। दिलीप के मुताबिक उन्हें कुछ लोगों ने इस मामले की शिकायत में बताया था कि वह अपने पुरुष अनुयायियों को अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। इससे जुड़े ऑडियो और वीडियो क्लिप भी मिले हैं। जिन्हें वह सोशल मीडिया पर भी डाल रहा था। वहीं वरिष्ठ इंस्पेक्टर अशोक घोरबंद ने बताया कि राज्य के विभिन्न इलाकों के पुरुष अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के निपटारे के लिए नूरी की मदद लेते थे। हालांकि वह बाद में उन्हें एक दूसरे से अप्राकृतिक संबंध बनाने जैसे कृत्य में शामिल कर लेता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी नूरी जिले के दरगाह रोड स्थित एक मदरसे में रहता है। कार्य के लिए मदरसे का इस्तेमाल करने के लिए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 295 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने उसे बुलधाना जिले से गिरफ्तार किया। अभी तक जांच में पता चला है कि वह शादीशुदा युवा पुरुषों को अपना निशाना बनाता था। वह पहले तो अनुष्ठान के बहाने उन्हें एक कमरे में ले जाता था और बाद में उनसे ऐसे कृत्य करवाता था।

Comments (0)
Add Comment