यात्री की तबीयत बिगड़ने के कारण विमान ने की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग

3.11 बजे विमान का उतार लिया गया।सेना में इंजीनियर यात्री अभिजीत (22) को बाहर लाया गया

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रहे विमान में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने पर इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। प्रबंधन के मुताबिक इंडिगो का विमान त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रहा था। दोपहर 2.52 बजे नागपुर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने इंदौर को यात्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना देकर इमरजेंसी लैंडिंग की बात कही। 3.11 बजे विमान का उतार लिया गया।सेना में इंजीनियर यात्री अभिजीत (22) को बाहर लाया गया। एंबुलेंस के डॉक्टर ने हालत गंभीर देख अस्पताल ले जाने का कहा। उसे तुरंत नजदीक के ही निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्‍टरों और विमानकर्मियों की तत्‍परता के कारण अभी मरीज खतरे से बाहर है।मरीज के साथ कोई परिजन नहीं होने से देखभाल के लिए इंडिगो के स्टाफ को तैनात किया गया है। परिजन को भी सूचना दे दी गई है। अभीजित के मुताबिक उसे सीने में अचानक से तेज दर्द शुरू हो गई और इसके बाद सांस लेने में परेशानी होने लगी थी।

Comments (0)
Add Comment