याददाश्त शक्ति बढ़ाने के 12 घरेलू नुस्खे

घरेलू उपायों से बढ़ाएं याददाश्त शक्ति

(न्यूज़ लाइव नाऊ) : कमजोर स्मरण शक्ति के कई कारण होते हैं जैसे कि बुढ़ापा ,अत्यधिक चिंता या भय से ग्रस्त होने पर अथवा क्रोध या शोक से प्रभावित होने पर या अत्यधिक पढ़ने से स्मरण शक्ति कमजोर हो जाती है। इसके घरेलू उपचार निम्न हैं
1 . शंखपुष्पी को पीसकर चूर्ण बनाएं और 250 ग्राम दूध में आधा चम्मच शंखपुष्पी और एक चम्मच शहद मिलाकर प्रातः काल में लें।




2 . शंखपुष्पी ,ब्राह्मी ,आंवला ,गिलोय और जटामांसी इन सब को समान मात्रा में लेकर चूर्ण बनाएं और सुबह – शाम आधा चम्मच सादे पानी से लें।
3 . 8 – 10 बादाम की मिगी रात्रि में पानी में भिगोए तथा सुबह इन के छिलके उतारकर अच्छी तरह पीसें हैं 250 ग्राम देशी गाय के गर्म दूध में इसे       मिलाएं तथा थोड़ा सा कालीमिर्च चूर्ण और दो चम्मच शहद दूध में मिलाएं इसके साथ दूध में एक चम्मच देशी गाय का दूध घी भी मिलाएं           और सेवन करें।
4 . प्रतिदिन सुबह देशी गाय के दूध के साथ एक आंवले का मुरब्बा लेने से स्मरण शक्ति बढ़ती है।
5 . देशी गाय के दूध में 8-10 खजूर उबालकर पीने से स्मरण शक्ति बढ़ती है।
6.  देशी गाय के दूध में मुलेठी का एक चम्मच चूर्ण डालकर पिएं।
7 . खरबूजे की मिगी को घी में भूनकर चबा चबाकर खाने से याददाश्त बढ़ती है।
8 . पीपल की पेड़ की छाल का चूर्ण शहद के साथ चाटें।
9 . आम का रस, अदरक का रस, और तुलसी के पत्तों का रस बराबर मात्रा में लेकर शहद के साथ उपयोग करें।
10 . पिस्ता तथा तिल के लड्डू खाने से याददाश्त बढ़ती है।
11. सौंफ का पाउडर बनाकर शहद में मिलाकर चाटें।
12. पीपल के 4 – 5 फलों का चूर्ण बनाएं और एक चम्मच चूर्ण सुबह गर्म पानी के साथ लें।


Comments (0)
Add Comment