(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : सुंदरनगर। नाचन हल्के से युवा नेता बोधराज ठाकुर को मंडी लोकसभा का सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। ठाकुर के मीडिया कोऑर्डिनेटर बनने पर नाचन क्षेत्र में खुशी की लहर है। बोधराज ठाकुर नाचन में युवा कांग्रेस में चर्चित युवा चेहरा है। जिनकी अपनी कार्यशैली है और उनकी इस उपलब्धि से नाचन क्षेत्र और मंडी लोकसभा मैं खुशी की लहर है। पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर बोधराज ठाकुर ने अपनी इस नियुक्ति के लिए हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया विभाग का धन्यबाद किया है और कहा कि जो भरोसा उन पर जताया है। उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडी लोकसभा सीट को कांग्रेस की झोली में डालने के लिये सोशल मीडिया पूरा दम लगाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मोदी और जय राम सरकार ने जनता को भ्रमित करके ठगने का ही काम किया है। उन्होंने कहा कि मंडी का विकास सिराज तक ही नजर आया है। सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है और रोजाना दुरघटनाएं घटित हो रही है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार का विकास कांग्रेस कार्यकाल की शिलान्यास पट्टिकों को बदलना और अपना नाम चिपकाने तक ही रह गया है। ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा का सुपड़ा साफ होगा और कांग्रेस की झोली में चारों सीटें होगी। क्कद्धशह्लशस्द्धश2 ह्नह्वशह्लद्गस्र ह्लद्ग3ह्ल