(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : उन्नाव से हैवानियत की खबर है। यहां रेप पीड़िता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। 5 आरोपियों ने गांव के बाहर खेतों में युवती को जलाने की कोशिश की। मामले के 5 आरोपियों में से 3 आरोपियों को पकड़ लिया गया और जबकि 2 की तलाश जारी है। युवती 90 फीसदी जल चुकी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गंभीर हालात को देखते हुए पीड़िता को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। रेप पीड़िता के साथ इस साल मार्च में रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। जलाने वालों में रेप के दो आरोपी भी शामिल हैं। युवती को जिंदा जलाने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बेखौफ अपराधी युवती को जलाने के बाद मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवती के साथ कुछ समय पहले दुष्कर्म हुआ था। इस घटना के जो आरोपी हैं, उनेक बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने ही युवती को जिंदा जलाने की कोशिश की। यह मामला उन्नाव जिले के बिहार थानाक्षेत्र के हिंदुनगर गांव का है। इस घटना के बाद पूरे उन्नाव में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है। अब तक 5 में से 3 की गिरफ्तारी हो चुकी है। 2 अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। इस घटना में जिन आरोपियों के नाम हैं, उनमें एक हाल ही में जमानत पर छूट कर जेल से बाहर आया है। दो आरोपियों ने अपने तीन साथी के साथ मिल कर इस वारदात को अंजाम दिया। युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। दुष्कर्म पीड़िता गांव भाटन खेड़ा में पैदल रेलवे स्टेशन जा रही थी। आरोपियों ने बीच रास्ते में रोक कर उसे आग के हवाले कर दिया। इसी साल मार्च महीने में पांच युवकों ने इस लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। इसमें दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। गांव के प्रधान के बेटे पर आग लगाने का आरोप लगा है। बात दें, पीड़िता ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। एक आरोपी को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया था। एक कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटकर आया है। इस दर्दनाक घटना पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी रोष व्यक्ति किया है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, कल देश के गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साफ-साफ झूठ बोला कि यूपी की क़ानून व्यवस्था अच्छी हो चुकी। हर रोज ऐसी घटनाओं को देखकर मन में रोष होता है। भाजपा नेताओं को भी अब फर्जी प्रचार से बाहर निकलना चाहिए।