(न्यूज़ लाइव नाऊ) : यूपी के बाराबंकी में एक रिश्तेदार के घर समारोह में शामिल होने गए नौ लोगों की जहरीली शराब पीने मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि ये सभी लोग अलग-अलग गांव से थेे और ये सभी बाराबंकी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आते हैं.
पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह मामला बाराबंकी के ताल खुर्द गांव का है.
बताया जा रहा है कि बुधवार को सभी लोग अपने रिश्तेदार के यहां एक समारोह में शामिल होने के लिए इक्ट्ठा हुए थे. इस दौरान सभी लोगों ने मिलकर शराब पी. इसके बाद सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थानीय जिला प्रशासन ने इस घटना की पुष्टि की है
बाराबंकी के एडीएम अनिल कुमार ने कहा कि एक व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हुई थी और उनके रिश्तेदान अंतिम संस्कार के लिए शव ले जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि अन्य लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
कई लोगों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भी भर्ती कराया गया जहां उनकी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ. इलाज के दौरान समारोह में शामिल हुए नौ लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई.
पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मृत्यु के कारणों का पता चल सके. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.