यूपी : राम मंदिर निर्माण से जुड़े सारे काम होंगे अपने-आप : सीएम योगी

(न्यूज़ लाइव नाऊ) :यूपी के सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इलाहाबाद में माघ मेला के संत सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। सीएम के सामने संतों ने जब राम मंदिर निर्माण की मांग उठाई तो उन्होंने कहा कि जब सारे काम अपने आप हो रहे हैं तो फिर संत मांग क्यों रख रहे हैं, सारे काम अपने आप होंगे।



उन्होंने संतों को विश्वास दिलाने की कोशिश की कि वह बदले नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में सारे काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘सत्ता में आते ही सारे अवैध बूचड़खाने बंद हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली। जब सारे काम अपने आप हो रहे हैं तो फिर संत मांग क्यों रख रहे हैं?’ उन्होंने कहा कि अपनी सरकार से मांग नहीं रखी जाती। सारे काम अपने आप होंगे। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा, ‘हम वही हैं, जो पहले थे। बदले नहीं हैं।’




मुख्यमंत्री के संबोधन से पहले संतों ने राम मंदिर निर्माण की मांग मंच से उठाई थी। संतों ने कहा कि अब देश और प्रदेश में अनुकूल माहौल है तो रामजन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए।

Comments (0)
Add Comment