(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने एरियन के साथ दुनिया का पहला सुपरसोनिक बिजनेस प्लेन बनाने के लिए साझेदारी की है।इस विमान की रफ्तार करीब 1,600 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। यह अभी चलन में मौजूद बिजनेस प्लेन की औसत रफ्तार से करीब 70% ज्यादा है।पहला ऐसा प्लेन 2023 में सर्विस में आ जाएगा। एरियन ने पहले एयरबस के साथ साझेदारी की थी।