(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : अभिनेता से राजनेता बने दक्षिण भारत के मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत ने एक अहम राजनीतिक ऐलान किया है।रजनीकांत ने कहा है कि वे या उनकी पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में भाग नहीं लेगी। साथ ही उन्होंने ये भी अपील की है कि उनकी फोटो और उनके पार्टी के निशान को किसी भी तरह के प्रोपगेंडा के लिए इस्तेमाल न किया जाए।