(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : कुल्लू। जिला में सर्दी के इस मौसम में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आनी उपमंडल की कोठी पंचायत के शोधा गांव में एक मकाल जल कर राख हो गया। आग लगने की इस घटना में मकान के अंदर सो रहे पिता और बेटा भी झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि परिवहन निगम के कर्मचारी रणजीत के घर में सुबह करीब आठ बजे आग लगी। लकड़ी के मकान में लगी आग ने देखते ही देखते भयंकर रूप धारण कर लिया। घर में रणजीत और उसका दस साल का बेटा नक्श सोए हुए थे। आसपास के लोगों ने जब मकान से आग की लपटें उठती देखी तो आग बुझाने के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से अंदर फंसे हुए पिता और पुत्र को बाहर निकाला। दोनों को इलाज के लिए आनी अस्पताल लाया गया है, जहां पर बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
शार्ट सर्किट के चलते रसोई में लगी आग से सिलेंडर की पाइप चल जाने से और तेजी से भड़की और लाखों का सामान जल कर स्वाह हो गया। एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। उन्होंने कहां कि स्थानीय लोगों ने आग पर काबू लाया और राजस्व विभाग के अधिकारियों को नुक्सान का आंकलन के लिए भेजा है। घायल को 3 हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है।
जिला में सर्दी के इस मौसम में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आनी उपमंडल की कोठी पंचायत के शोधा गांव में एक मकाल जल कर राख हो गया। आग लगने की इस घटना में मकान के अंदर सो रहे पिता और बेटा भी झुलस गए हैं।
बताया जा रहा है कि परिवहन निगम के कर्मचारी रणजीत के घर में सुबह करीब आठ बजे आग लगी। लकड़ी के मकान में लगी आग ने देखते ही देखते भयंकर रूप धारण कर लिया। घर में रणजीत और उसका दस साल का बेटा नक्श सोए हुए थे। आसपास के लोगों ने जब मकान से आग की लपटें उठती देखी तो आग बुझाने के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से अंदर फंसे हुए पिता और पुत्र को बाहर निकाला। दोनों को इलाज के लिए आनी अस्पताल लाया गया है, जहां पर बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है।