राजस्थान उपचुनाव के नतीजे चिंताजनक अरुण जेटली

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वित्त मंत्री अरुण जेटली के मुताबिक राजस्थान के उपचुनाव में भाजपा को मिली हार एक चिंताजनक विषय है।





(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राजस्थान में हुए हालिया उपचुनाव को चिंता का विषय बताया है. उन्होंने कहा कि पार्टी इस चुनाव के हार के कारणों की जांच कर रही है। न्यूज 18 इंडिया के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में जेटली ने कहा, ‘मैंने मुख्यमंत्री से बात की ली है. अगर जरूरत पड़ी तो पार्टी सुधारात्मक उपायों पर काम कर रही है।’
बता दें कि बीजेपी को अजमेर और अलवर सीटों पर लोकसभा उपचुनावों में कांग्रेस से भारी अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा. दोनों सीटें इससे पहले बीजेपी के पास थी और सांसदों की मृत्यु के बाद यहां उपचुनाव कराया गया था। अलवर में बीजेपी को लगभग दो लाख वोटों से शिकस्त मिली है. वहीं अजमेर में करीब 90,000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है।
बीजेपी को एकमात्र विधानसभा सीट (मांडलगढ़) पर हुए उपचुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा था. अलवर में पिछले दो सालों में गोरक्षा और साम्‍प्रदायिक ध्रुवीकरण की कई घटनाएं सामने आई हैं।


Comments (0)
Add Comment