(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। रविवार को दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद यह लिस्ट जारी की गई है। पहली लिस्ट में कुल 131 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। राज्य में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं। राजस्थान में तेलंगाना के साथ 7 दिसंबर को मतदान होगा।