राजस्थान में किसानों का चक्का जाम, वार्ता पर उलझी सरकार

किसानों के लिए राशन-पानी गांव के लोग जुटा रहे हैं और गांव-गांव से उनके लिए खाना-पानी ट्रैक्टरों में भरकर आ रहा है. महिलाएं भी सड़कों पर नृत्य-गीत के जरीए अपनी मांगें रख रही हैं. राजस्थान सरकार का दावा है कि मंगलवार की बैठक में सरकार 80 फीसदी मांगों को लेकर सहमत थी, लेकिन लोन माफी के मामले पर बात नहीं बन पाई. बुधवार को राजस्थान सरकार के मंत्रियों के साथ किसानों के प्रतिनिधिमंडल की फिर से बैठक हो रही है.

इस बीच श्रीगंगानगर और बीकानेर से भी किसानों के आंदोलन की खबरें आ रही है, जिसकी वजह से राजस्थान सरकार की परेशानी बढ़ सकती है. लाखों की संख्या में किसान सीपीएम के पूर्व विधायक अमराराम के नेतृत्व में इस आंदोलन में शामिल हो गए हैं. सीकर कस्बा तो पूरी तरह से बंद पड़ा है. सीकर की तरफ जाने वाले सभी राजमार्गों को किसानों ने बंद कर दिया है, जिससे दूध और दवाई जैसे जरुरी सामानों की किल्लत शुरु हो गई है.

Comments (0)
Add Comment