(न्यूज़ लाइव नाऊ) : रेलवे कर्मचारियों के एक संघ का आरोप है कि वरिष्ठ अधिकारी ट्रेवलिंग टिकट एग्जामिनर यानी कि टीटीई को नियम तोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं। वह ऐसा राजस्व बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। संघ का आरोप है की बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से गैर कानूनी रूप से टिकट जारी करवाया जाता है।
पत्र में उन्होंने विस्तृत रुप से बताया है कि यदि कोई व्यक्ति स्लीपर क्लास में अनाधिकृत रूप से यात्रा करता पाया जाता है तो नियमानुसार उससे अगले स्टेशन तक का किराया लेकर अगले स्टेशन पर उतार देना चाहिए, लेकिन राजस्व बढ़ाने के लिए रेलवे जोन के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक रेलवे टीटीई को अधिकतम दूरी तक का किराया वसूल करने के लिए कहते हैं। ऐसे में टीटीई को यात्रियों को स्लीपर क्लास में बैठे रहने देने के लिए मजबूर होना पड़ता है।