रात के 2 बजे किसी को मैसेज करना भी मानसिक उत्पीड़न है: कल्क‍ि

हॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर हार्वी विंस्टीन पर लगे आरोपों के बाद फिल्म एक्ट्रेसेस ने ऐसे मामलों पर सवाल खड़े किए हैं. विद्या बालन, दीया मिर्जा और प्रियंका चोपड़ा के बाद अब कल्क‍ि कोचलिन ने कहा है कि ऐसी कई महिलाएं हैं, जिनके साथ यौन शोषण की घटनाएं होती हैं, लेकिन उनके फेमस न होने के कारण उनकी बात कोई नहीं सुनता.

कल्क‍ि ने कहा, हार्वी विंस्टीन का मामला लॉस एंजिलिस का है. हमें उनके इस मामले पर बीन बजाने के बजाय अपने देश में महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के मामले पर ध्यान देना चाहिए. कई ऐसी महिलाएं हैं, जिन्होंने अपने करियर की तलाश करते हुए इस तरह की घटनाओं का सामना किया है, लेकिन उनकी कहानी को किसी ने नहीं सुना. हमें विदेशी मामलों को छोड़कर अपने देश में होने वाली ऐसी घटनाओं से निपटना चाहिए.

कल्कि ने इरफान खान के इस मामले में बोलने की तारीफ की. इरफान ने कहा था कि बॉलीवुड में चीजें अलग नहीं हैं. उनसे कॅरियर के शुरुआती दिनों में समझौता करने के लिए कहा गया था. इस पर बोलते हैं कल्क‍ि ने कहा, मेरे साथ किसी की हिम्मत नहीं कि ऐसा करे. लेकिन रात को दो बजे मैसेज करना भी मानसिक उत्पीड़न है. कभी-कभी ऐसा होता है. इरफान सही कह रहे हैं, क्योंकि ये पुरुषों का भी मामला है. ये पावर गेम है. ताकतवर आदमी कमजोर का फायदा उठाना चाहता है. ये बॉलीवुड में ही नहीं, दूसरी इंडस्ट्री में भी होता है.

Comments (0)
Add Comment