(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव के वाेटों की गिनती जारी है। राहुल गांधी ने अमेठी से हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा- स्मृति ईरानी जी जीती हैं और मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं। ईरानी जी अमेठी की जनता के जनादेश का प्यार से सम्मान करें। स्मृति 47 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। उधर, मध्यप्रदेश की भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह करीब 3 लाख 54 हजार और गुना से ज्यातिरादित्य सिंधिया 1 लाख 24 हजार वोटों से पीछे हैं। नतीजे बता रहे हैं कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार कोई पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है। भाजपा को पिछली बार 282 सीटें मिली थीं। इस बार 300 से आगे दिख रही है। इस बार एग्जिट पोल्स के अनुमान सही रहे। 10 में से 9 एग्जिट पोल्स में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने के अनुमान जाहिर किए गए थे।