रिपब्लिक टीवी के रिपोर्टरों के साथ कांग्रेस दफ्तर में धक्कामुक्की और गुंडागर्दी

रिपोर्टरों को कांग्रेस के लोगों ने धमकाया और की ज़ोर आजमाइश

ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी की प्रेस कान्फ्रेंस में रिपब्लिक टीवी के दो रिपोर्टरों को अंदर आने से रोक दिया गया। लेकिन मीडिया के नाम पर रोटी खाने वाले बाकि बेशर्म पत्रकार ये सब देखते रहे। जब बात अन्य मीडिया समूहों की होती, तो सब एक जुट हो कर चिल्लाते, कि हमारी बोलने की और प्रैस की आज़ादी का हनन हुआ है। लेकिन किसी ने भी सामने आ कर इन टीवी रिपोर्टरों को नहीं बचाया। शायद वो इस काण्ड का मज़ा लूट रहे थे। वो भूल गए कि जल्द ही ऐसे दिन उनको भी देखने होंगे। इस घटना ने जहाँ भारत में मीडिया के भीतर की सड़ांध को उजागर किया है, वहीँ लेफ्ट, कांग्रेस और बीजेपी आधारित मीडिया का चेहरा भी सामने आया है। इस घटना से मीडिया की साख को गहरा नुक्सान हुआ है। रिपब्लिक टीवी के दोनों रिपोर्टर बार-बार सवाल पूछते रहें कि उन्हें क्यों रोका जा रहा है? लेकिन उनसे बत्तमीजी की जाती रही और यही कहा जाता रहा कि आप लोग अंदर नहीं जा सकते।दोनों में से एक रिपोर्टर ने तो बकायदा उन्हें मना करने वाले एक शख्स से अपने चैनल हेड अरनब गोस्वामी से बात करवाने की कोशिश भी कि। लेकिन वो रिपोर्टर पर ही भड़क गए और धक्कामुक्की शुरू हो गई। रिपब्लिक टीवी का कहना है कि उनके रिपोर्टरों पर हमला भी किया गया है और बेहद अभद्र व्यवहार हुआ है। दरअसल कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में AICC की तरफ से एक मीटिंग और फिर उसके प्रेस कॉन्फ्रेंस का प्रेग्राम रखा गया था। मीटिंग में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस के दो नए विभागों को अनुमति दे दी। पहला ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस और दूसरा ऑल इंडिया अन ऑर्गनाइज्ड वर्कर्स कांग्रेस।ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस का अध्यक्ष पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शशि थरूर को बनाया गया है। ज्ञात हो कि थरूर पर ‘सुनंदा पुष्कर’ मामले में जांच चल रही है। रिपब्लिक टीवी इस स्टोरी को लम्बे समय से कवर भी कर रहा है। अध्यक्ष बनने के बाद थरूर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से रूबरू होना था। इस पर रिपब्लिक टीवी टीम को रोका गया। तो सवाल उठे कि रिपब्लिक टीवी को ही क्यों रोका गया? क्या थरूर सच से डरते हैं या कांग्रेस कुछ छुपाना चाहती है? रिपब्लिक टीवी का कहना है कि सुनंदा पुष्कर से जुड़े सवालों से बचने के लिए थरूर के इशारे पर उनके साथ बदसलूकी की गई है। बदसलूकी करने वाले कांग्रेस दफ्तर में मौजूद एक शख्स ने तो लाइव रिपोर्टिंग कर रहे रिपब्लिक टीवी के पत्रकारों के साथ जम कर बहस की। उस शख्स ने रिपोर्टर को कहा कि अरनब है कौन? साफ दिख रहा था कि ये कांग्रेसी कार्यकर्ता किलसा हुआ था। वो अरनब के नाम पर ही इलज़ाम लगाने लगा कि आज उसने जो करोड़ों रुपए बनाए हैं वो सब बेईमानी से आए हैं। अपने पत्रकारों के साथ हुई इस बदसलूकी पर अरनब गोस्वामी काफी नाराज़ हैं। अभी मीडिया का बाकि वर्ग इस घटना पर मज़े ले रहा है, लेकिन अपराधियों के मन में ये बात घर कर गई है कि अब पत्रकार उनका कुछ नहीं कर सकते। वही रिपब्लिक टीवी टीम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ मामला दर्ज करवा लिया है लेकिन वहां भी रिपब्लिक टीवी के साथ पुलिस की अभद्रता सामने आई। हालांकि रिपब्लिक टीवी की टीम अपने मामले खुद निपटने में समर्थ है लेकिन इस मामले में कुछ समाचार पत्र और वेबसाइटस ‘रिपब्लिक टीवी’ को दोषी की तरह पेश करने की कोशिशों में लगी हैं। साफ है कि राजनीति प्रेरित मीडिया का चेहरा सामने आ रहा है।

Type a message…
 
Type a message…
 

 

Comments (0)
Add Comment