(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : इंदौर की कंपनी रुचि सोया को खरीदने के लिए बैंकों ने बाबा रामदेव के नेतृत्व वाली कंपनी पतंजलि आयुर्वेद की 4,325 करोड़ की बोली मंजूर कर ली है। बैंकों ने मंगलवार को यह निर्णय करीब 96% मतों के साथ किया। रुचि सोया पर बैंकों का 9,345 करोड़ का कर्ज है। इसकी वसूली के लिए इन्होंने कंपनी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू की थी।बोली प्रक्रिया से अदाणी विल्मर के हाथ खींच लेने के बाद पतंजलि आयुर्वेद एकमात्र बोलीदाता कंपनी रह गई थी। इसने पिछले महीने ही अपनी बोली 200 करोड़ रुपए बढ़ाई थी। इसके अलावा रुचि सोया की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए वह 1,700 करोड़ और लगाएगी।एनसीएलटी ने दिसंबर 2017 में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक और डीबीएस बैंक की अर्जी पर रुचि सोया के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने को मंजूरी दी थी। कंपनी के कामकाज को मैनेज करने के लिए और दिवालिया प्रक्रिया को पूरी करने के लिए शैलेंद्र अजमेरा को रेजोल्यूशन प्रोफेशनल नियुक्त किया था।