(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : रूस की एयरोफ्लोट एयरलाइन के सुखोई जेट विमान में रविवार को उड़ान के दौरान आग लग गई। जलते हुए विमान ने मॉस्को के सबसे व्यस्ततम शेरेमेटयेवो एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। रूसी एजेंसियों ने इस हादसे में दो बच्चों समेत 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
इसमें विमान के पीछे के हिस्से में आग लगी दिख रही है।रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सुखोई सुपरजेट- 100 विमान ने मुरमैन्स्क के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन हवा में रहते ही इसमें आग लग गई। इसके बाद मॉस्को में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस विमान में 78 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है 10 से 15 लोगों की घायल हैं।