रॉकेट साइंटिस्ट पर बायोपिक बनाएंगे आर माधवन..

(न्यूज़ लाइव नाऊ) : अभी कुछ दिनों पहले ही हमने आपको जानकारी दी थी कि आर माधवन ने घोषणा की है कि वह बायोपिक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। लेकिन उन्होंने अब तक इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी थी कि वह फिल्म किस विषय पर होगी।



लेकिन अब आर माधवन ने जागरण डॉट कॉम से बातचीत में स्वीकार लिया है कि वह एक रॉकेट साइंटिस्ट पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। माधवन ने बताया है कि उन्हें बचपन से ही साइंस विषय में काफी दिलचस्पी रही है। इसलिए उन्होंने इसमें दिलचस्पी ली है। माधवन ने कहा है कि उन्होंने लंबा समय लगा कर इस फिल्म के लिए रिसर्च के लिए दिया है और उन्होंने यह भी स्वीकारा है कि वह इस फिल्म में अभिनय भी करेंगे और इसे प्रोडक्शन में भी वहीं जुड़ेंगे। माधवन का मानना है कि चूंकि वह इस विषय पर लंबे समय से जुड़े हैं तो उन्हें इसके बारे में विस्तार से जानकारी है और उन्होंने काफी मेहनत की है। उन्होंने यह भी कहा है कि फिल्म दिलचस्प होगी और अब तक की बनी फिल्मों में से बिल्कुल अलग होगी। फिलहाल माधवन अपनी वेब सीरिज ब्रीद को लेकर चर्चे में हैं।

 

आपको बता दें कि, साल 2016 में आई साला खडूस के बाद से बॉलीवुड से गायब रहे आर माधवन अब अपनी बेब सीरीज़ ब्रीद के जरिये दर्शकों के बीच आ रहे हैं। इसका ट्रेलर आ चुका है। अमेज़न वीडियो पर जारी की जाने वाली ये बेव सीरीज़ में एक साइकोलॉजिकल ड्रामा है। ये वेब सीरीज़ 26 जनवरी को रिलीज़ की जा रही है और इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में 200 से अधिक देशों में देखा जा सकता है।

 




Comments (0)
Add Comment