इंडियन स्टाफिंग फेडरेशन की अध्यक्ष रितपुर्णा चक्रवर्ती ने कहा कि जीएसटी से वस्तुओं और सेवाओं की खरीद एवं वितरण तेज हो जाएंगे तथा मुनाफे में भी सुधार आएगा.
उन्होंने कहा, ‘इन सभी बातों और अनुपालन की पारदर्शिता से असंगठित क्षेत्र में काम करना बहुत कम आकर्षक हो जाएगा तथा देश और अधिक औपचारिककरण की और बढ़ेगा.’ चक्रवर्ती ने कहा, ‘हम जीएसटी की बुनियाद पर औपचारिक क्षेत्र में 10-13 फीसदी की सालाना वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं.’
जानी-मानी सर्च कंपनी ग्लोबल हंट के प्रबंध निदेशक सुनील गोयल ने कहा, ‘अनुमान के तौर पर ऐसा जान पड़ता है कि जीएसटी के लागू होने की तारीख से पहली तिमाही में तत्काल एक लाख से अधिक नौकरियां पैदा होंगी तथा अतिरिक्त 50,000-60,000 नौकरियां जीएसटी से जुड़ी विशिष्ट गतिविधियों के लिए पैदा होंगी.’