रोहतांग में पर्यटकों के लिए शुरू होगी हेलिकॉप्टर द्वारा जोय राइड

राज्य सरकार रोहतांग घूमने आने वाले पर्यटकों की हर दिन बढ़ रही संख्या को देखते हुए ज्यादा चिंतित है

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : हिमाचल में घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए पर्यटन विभाग जॉय राइड योजना शुरू करेगा। इस योजना से सरकार पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और हर साल बढ़ रही वाहनों की भीड़ पर भी काबू पाने का प्रयास करेगी। राज्य सरकार पहले प्रयोग के तौर पर रोहतांग में हैलीकाप्टर से जॉय राइड कराएगी, ताकि वाहनों की भीड़ को काफी हद तक कम किया जा सके।  राज्य सरकार की जॉय राइड योजना कोआरंभ करने का मूल मकसद यही है कि प्रदेश में पर्यटक वाहनों की भीड़ को कम किया जा सके। इसके साथ ही देश विदेश से प्रकृति का आनंद उठाने के लिए आने वाले सैलानियों का समय और पैसा भी बचाया जा सकेगा। बताते हैं कि राज्य सरकार रोहतांग घूमने आने वाले पर्यटकों की हर दिन बढ़ रही संख्या को देखते हुए ज्यादा चिंतित है।क्योंकि रोहतांग में पर्यटकों को लेकर हजारों वाहन पहुंच रहे हैं। इन पर्यटक वाहनों की बढ़ती आवाजाही के कारण क्षेत्र में हर साल प्रदूषण फैल रहा है। इसे देखते हुए पर्यावरणविद कई सालों से चेतावनी भी देते आ रहे हैं। अगर पर्यटक वाहनों की आवाजाही को समय रहते कम नहीं किया गया तो यह समस्या विकट हो जाएगी।इसे देखते हुए राज्य सरकार ने जॉय राइड योजना शुरू करने का फैसला किया है। पहले चरण में प्रयोग के तौर पर जॉय राइड रोहतांग के लिए शुरू की जा रही है। इस योजना के  तहत हैलीकाप्टर से देश विदेश के पर्यटकों के लिए जॉय राइड शुरू करेगी।हैलीकाप्टर रोहतांग के ऊपर पर्यटकों को घुमाएगा और वहीं से वापस ले जाएगा। रोहतांग में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी नहीं होगी।  माना जा रहा है कि इससे पर्यटकों का समय और पैसा बचेगा और रोहतांग में पर्यावरण भी काफी हद तक संतुलित रहेगा।राज्य पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक अजीत भारद्वाज का कहना है कि जॉय राइड योजना प्रयोग के तौर पर रोहतांग के लिए शुरू की जाएगी। हैलीकाप्टर सेवा देने वाली कंपनियों से बातचीत की जा रही है।जैसे ही कंपनी फाइनल की जाएगी, जॉय राइड सेवा आरंभ हो जाएगी। इससे पर्यटकों का समय और पैसा बचेगा। साथ ही रोहतांग में पर्यटक वाहनों की भीड़ भी कम होगी।

Comments (0)
Add Comment