रोहित शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड , बने टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज ।

भारत के रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं ।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : भारत के रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। गेल ने 58 मैच में 105 छक्के लगाए थे। रोहित ने इस पारी में करियर का 17वां अर्धशतक भी लगाया। शिखर धवन 16 गेंद पर 23 रन बनाकर कीमो पॉल की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। टीम इंडिया तीन टी-20 की सीरीज में 1-0 से आगे है। कप्तान विराट कोहली ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया। वेस्टइंडीज ने टीम में एक बदलाव किया। ओपनर जॉन कैम्पबेल की जगह खैरी पिएरे को टीम में शामिल किया। इविन लेविस के साथ सुनील नरेन ओपनिंग करेंगे। भारत ने सीरीज के पहले मैच में विंडीज को 4 विकेट हराया। टीम इंडिया की नजर विंडीज के खिलाफ विदेश में 8 साल बाद सीरीज जीतने पर होगी। पिछली बार भारत 2011 में वेस्टइंडीज में 1-0 से सीरीज जीता था। विराट कोहली की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार चार जीत के क्रम को आगे भी बढ़ाना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 12 टी-20 खेले गए। इनमें भारत 6 में जीता। वेस्टइंडीज को भी 5 मैच में सफलता मिली। 1 मुकाबले में नतीजा नहीं निकला। फ्लोरिडा में भारत और वेस्ट इंडीज़  के बीच चौथी बार मैच खेली जाएगी ।

Comments (0)
Add Comment