(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : लन्दन ब्रिज अटैक मामले में लन्दन पुलिस ने विशेष ऑपरेशन चलाया गया। ब्रिटेन में हुए टेरर अटैक में पुलिस ने जिस आतंकी उस्मान खान को मार गिराया है वो पाकिस्तानी मूल का ब्रिटिश नागरिक है। इसी के बरक्श इस हमले का एक दूसरा पक्ष ये है भी कि ब्रिटिश पुलिस की जिस टीम पर इस आतंकी हमले से निपटने का जिम्मा था उसके चीफ भारतीय मूल के जांबाज पुलिस अधिकारी नील बासू थे। नील बासू ब्रिटेन में आतंकवादी दस्ते के खिलाफ ऑपरेशन के लिए बनाई गई टीम के चीफ हैं। नील बासू स्कॉटलैंड यार्ड के काउंटर टेररिज्म पुलिसिंग डिपार्टमेंट के प्रमुख हैं और उन्हें अस्सिटेंट कमिश्नर का पद मिला हुआ है। ब्रिटेन की पुलिस को स्कॉटलैंड यार्ड कहा जाता है। ब्रिटेन में 2019 के सबसे प्रभावशाली एशियाई लोगों की सूची में मेट्रोपॉलिटन पुलिस के आतंकवाद-निरोधक प्रमुख नील बासू को शामिल किया गया था। नील बासू ने कहा कि पुलिस को लगभग 13।58 मिनट दोपहर में लंदन ब्रिज पर हमले की सूचना मिली। तत्काल वहां कई सुरक्षा एजेंसियां पहुंच गईं, इनमें इमरजेंसी सर्विसेज, लंदन पुलिस के अधिकारी और मेट्रोपोलिटन अधिकारी शामिल थे। उस्मान खान पाकिस्तानी मूल का नागरिक है, उसने अपना बचपन पाकिस्तान में बिताया था, जहां वो अपनी मां के साथ रहता था। उस्मान खान आतंकवाद के एक मामले में दोषी ठहराया जा चुका था, इस वक्त वह पैरोल पर बाहर था। उस्मान खान जनवरी 2012 में इंग्लैंड के आतंकवाद अधिनियम 2006 के तहत आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का दोषी पाया गया था। उस पर लंदन स्टॉक एक्सचेंज को उड़ाने की कोशिश का दोष सिद्ध हुआ था। 28 साल के उस्मान खान ने शुक्रवार को लंदन ब्रिज पर चाकू लेकर कोहराम मचा दिया था। इस शख्स ने लगभग पांच लोगों को चाकू मार दिया, इसमें 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए थे। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही ब्रिटेन की एंटी टेरर पुलिस वहां पहुंच गई और पांच मिनट में उसे ढेर कर दिया। स्पेशल ऑपरेशंस के अस्सिटेंट कमिश्नर नील बासू ने घटना के बाद कहा, “सिटी ऑफ लंदन पुलिस के विशेष आर्म्ड ऑफिसर्स ने एक आतंकी को मार गिराया और मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं कि यह संदिग्ध घटनास्थल पर ही मर गया।” उस्मान खान लंदन में भी मुंबई जैसा आतंकी हमला करना चाहता था। इसके लिए वह लगातार ट्रेनिंग ले रहा था। यही नहीं उसकी मंशा पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ट्रेनिंग सेंटर भी स्थापित करने की थी।