(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) :
संवाददता। सरकाघाट
वीरवार को नौबाही मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने एक आपातकालीन बैठक की। इसकी अध्यक्षता अखिल सोलंकी ने की। जानकारी देते हुए सोलंकी ने कहा कि नौबाही मंदिर मामला दो दशकों से लंबित पड़ा है, सरकार और प्रशासन इसे हल नहीं कर पाया है इसके लिए सीधे तौर पर पूर्व विधायक रंगीला राम राव और वर्तमान विधायक कर्नल इंदर सिंह सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए संघर्ष समिति लोकसभा चुनावों में अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी और उसे जिताने के लिए सभी लोगों से सहयोग की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित जम्वाल को हम लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाएंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र से वहीं इस मौके पर समिति के 2 दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित थे। अश्विनी वशिष्ट ने कहा कि समिति की अंतिम बैठक अगामी मंगलवार को होगी उसमें तय किया जाएगा कि आगे की रणनीति क्या रहेगी। ललित जम्वाल को चुनाव में उतारा जाएगा या नोटा दबाया जाएगा अंतिम फैसला उसी दिन लिया जाएगा।
उनोने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद बताए कि वह हिन्दू और हिन्दू मन्दिरों के साथ है या सरकार के साथ, एक सप्ताह में जवाब दे।