मुंबई में एक पूर्व मॉडल ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए कहा है कि उसके मुस्लिम पति ने जबरन उसका धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश की. महिला का कहना है कि वह हिन्दू है और किसी तरह के दबाव में नहीं आई. महिला ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उसकी जान को खतरा है. महिला के मुताबिक, उन्हें बुरी तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है.
जिंदगी भर साथ निभाने के लिए तोड़ दी धर्म की दीवार और समाज की बंदिशें
मुंबई में अपनी तरह का ये पहला मामला होगा जिसमें अपनी पत्नी को ज़बरदस्ती धर्म परिवर्तन करने का दवाब बनाया जा रहा हो, फिलहाल इस मामले की जांच बान्द्रा पुलिस कर रही है. मामले में महिला के पति और उसके दोस्त के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर लिया है. बांद्रा में रहने वाली पीड़ित महिला रश्मि शहबाजकर ने पुलिस को बताया है कि उरण के रहने वाले आसिफ से उसकी 13 साल पहले शादी हुई थी. दोनों का एक 7 साल का बेटा भी है लेकिन इसी बीच आसिफ ने दूसरी शादी कर ली. दोनों ही पत्नियां एक साथ रहती हैं.
नहीं जानता लव जेहाद का मतलब क्या है : बीजेपी नेता कलराज मिश्र
रश्मि के मुताबिक उसके बाद से आसिफ उसे सताने लगा और 17 नवंबर को तो घर से निकल जाने को कह दिया. पूछने पर उसने बताया कि तुम इस्लाम कबूल नहीं करोगी तो घर मे नहीं रह सकती. रश्मि ने पुलिस को बताया है कि उस समय घर मे मौजूद पति के मित्र मुनीब ने भी उसे धमकाया, भला बुरा कहा और बदसलूकी भी की.पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सेक्शन 354,323, 324, 504, 506 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मुंबई की इस पूर्व मॉडल ने कहा कि मेरे पति ने हाल ही में एक हिन्दू लड़की से शादी की है. यह लड़की मेरे पति से आधी उम्र की है. महिला का कहना है कि दूसरी शादी करने के बाद पति उसे उसके घर से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है और इसके लिए उसे तरह- तरह से प्रताड़ित कर रहा है.