आयुर्वेद में लहसुन को ‘चमत्कारी दवा’ माना जाता है। लहसुन की गंध से मच्छर भी दूर भागते हैं। पेट खराब से लेकर डायबिटीज, ठंड और यहां तक कि कैंसर तक में लहसुन बहुत फायदेमंद माना जाता है। लहसुन केवल खाने में इस्तेमाल होने वाला एक पदार्थ नहीं है, बल्कि यह एक गुणकारी दवा है। उससे जुकाम, फ्लू, रक्तचाप, कैंसर से बचाव के गुण पाए जाते हैं।
लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए काम मे लिया जाता रहा है। इसका अलग तरह का तीखा स्वाद इसकी विशेषता है। लेकिन इसमें एक विशेष प्रकार की गंध भी होती है जो थोड़ी अप्रिय होती है। लहसुन में यह तीखा स्वाद व तीखी गंध इसके सल्फर युक्त तत्व एलीसिन के कारण होती है। लहसुन को काटने या पीसने पर ही फायदेमंद एलीसिन प्राप्त होता है। इसी के कारण लहसुन औषधि का काम करता है।
लहसुन शरीर के सभी रोगों को ठीक करने में सक्षम होता है। यह रक्त को पतला करता है । ये अच्छे कोलेस्ट्रॉल HDL को बढ़ाता है और बुरे कोलेस्ट्रॉल LDL को कम करता है। इसका एलिसिन तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कम बनाये रखने में मददगार होता है। लहसुन नियमित खाने से ब्लड क्लोटिंग की समस्या से बचाव हो सकता है। ये शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिससे कई प्रकार की बीमारियां दूर रहती है।
यह प्राकृतिक एंटी बायोटिक , एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल होता है। । लहसुन विजातीय पदार्थों को शरीर से बाहर निकाल देता है।रेडिएशन के दुष्प्रभावों को मिटाता है। इसका सेवन हार्ट , आँतों , फेफड़ों , स्किन प्रॉब्लम आदि के लिए फायदेमंद होता है।लहसुन कील मुहांसे, फोड़े फुंसी , एसिडिटी, कब्ज आदि को ठीक करने में मददगार होता है। पेट के कीड़े मिटाने में लहसुन विशेष प्रभावकारी होता है। लहसुन के सेवन का सबसे आसान व लाभदायक तरीका लहसुन के छोटे छोटे टुकड़े करके पानी के साथ निगलना होता है।
लहसुन की चटनी बनाकर खाना भी एक बहुत अच्छा तरीका है। इसे किसी के साथ भी यूज़ किया जा सकता है जैसे सैंडविच , पकौड़ी ,भेलपुरी , पराठा आदि।
लहसुन की प्रकृति गर्म होती है। इसमें तेज गंध होती है। लहसुन को छीलकर आठ घंटे पानी या छाछ में भिगोकर खाने पर गंध नहीं आती है।
सूखा धनिया चबाने से भी लहसुन की गंध मिट जाती है।
लहसुन कब नहीं खाना चाहिए
— यदि लिवर की किसी बीमारी से ग्रस्त हो तो लहसुन नहीं खाना चाहिए , इससे समस्या और बढ़ सकती है।
— पेट में अल्सर हो तो लहसुन का उपयोग नहीं करना चाहिए।
— लहसुन की तासीर गर्म होती है अतः डायरिया यानि दस्त लगे हों तो लहसुन नहीं लेना चाहिए।
— खून की कमी हो तो लहसुन नहीं खाना चाहिए।
— यदि एलर्जी हो तो लहसुन का उपयोग नहीं करना चाहिए। लहसुन से परेशानी बढ़ सकती है।
— कुछ विशेष दवा के साथ लहसुन खाना बंद करना पड़ सकता है , यह डॉक्टर से पूछ लेना चाहिए।
— होमियोपेथी की दवा ले रहे हों तो लहसुन जैसी तेज गंध वाली चीजें का परहेज बताया जाता है।
लहसुन से उपचार
- खाँसी – 5 बूंद लहसुन का रस एक चम्मच शहद में मिलाकर रोजाना दो बार लेने से खाँसी ठीक हो जाती है। गले के इंफेक्शन में लाभदायक इस मिश्रण को लेने से गले का संक्रमण भी दूर होता है |
- गला दर्द – लहसुन की चार कलियाँ सिरका डालकर इसके बाद चटनी पीसकर रोजाना दो बार खाने से गला दर्द ठीक हो जाता है। यह गले के सूजन को भी कम करता है |
- इन्फ्लूएंजा – एक कली लहसुन और दो कालीमिर्च पीसकर रोजाना दो बार सूंघने से फ्लू के कीटाणु मर जाते हैं। फ्लू जल्दी ठीक होता है।
- अगर आपके दांतो में दर्द हो रहा हो तो लहसुन की एक कली पीसकर दांत के दर्द के जगह पर लगा दें।
- कान में दर्द होने या मैल से जाम होने की सिथ्ती में सरसों के तेल या तिल के तेल में लहसुन की कलियाँ डालकर गर्म कर लें, जब लहसुन जल जाये तो इसको नीचे उतार लें इसके बाद इसको ठंडा होने पर किसी छलनी से छानकर एक दो बूंदे कान में डाल लें
- कमर दर्द हो तो सरसों के तेल में अजवायन, लहसुन, हिंग थोडा सा डालकर लहसुन काला पड़ जाने तक गर्म करें फिर इस तेल को ठंडा करके इससे मालिश करें दर्द ठीक हो जायेगा | यह गठिया और जोड़ो के दर्द में भी लाभदायक है |
- मधुमेह के रोगियों के बार-बार पेशाब करने से शरीर में से पोटेशियम की मात्रा कम हो जाती है लहसुन पोटेशियम का अच्छा स्रोत है इसलिए लहसुन से इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है |
- लहसुन मोटापा घटाने में मददगार होता क्योंकि इसमें मौजूद रसायन फैट बर्नर का काम करते हैं | सेहतमंद आहार और नियमित एक्सरसाइज़ के साथ लहसुन का इस्तेमाल शरीर का फैट कम करने में काफी मदद करता है ||
- सोरायसिस – कच्चा लहसुन रोजाना लम्बे समय तक खाते रहें। सोरायसिस ठीक करने के लिए एक चम्मच लहसुन का रस एक गिलास पानी में मिलाकर रोगग्रस्त त्वचा को रोजाना एक बार धोयें। यदि खुजली चलती हो तो लहसुन को तेल में उबालकर, छानकर लगायें।
- लहसुन और शहद के फायदे – लहसुन और शहद को मिलाकर खाने से धमनियों में जमी वसा निकल जाती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह दिल तक पहुंचता है |
- लहसुन और शहद को मिलाकर लेने से शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति मजबूत होती है और इस वजह से शरीर में जल्दी जल्दी बीमारियाँ नहीं होती है |
- पुरुषों के लिए लहसुन लाभ – जोड़ो के दर्द की बीमारी महिलाओ के अपेक्षा पुरुषो को अधिक होती हैं इसलिए इस बीमारी से बचने के लिए पुरुषो को नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए | अधिक जानकारी के लिए पढ़ें यह पोस्ट –>
- कुछ स्टडीज के अनुसार लहसुन यौन क्षमता को बढ़ाता हैं | प्राचीन समय से ही इसका प्रयोग एक कामोत्तेजक हर्ब्स (aphrodisiac Herbs) की तरह इस्तमाल होने कई प्रमाण मिले है |