लुधियाना- धागा फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

लुधियाना. लुधियाना में शिंगार सिनेमा के पास एक धागा फैक्ट्री में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सिनेमा की बैकसाइड पर बनी सालिक लाइन (मिंटू होजरी) होजरी में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अचानक आग की लपटे लोगों को दिखाई दी। इसके बाद एक दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं।

आग कैसे लगी अभी इसका पता नहीं चल पाया है। फैक्टरी प्रबंधन का कहना है कि नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद ही होगा। प्रशासन आग लगने के कारणों का पता लगा रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Comments (0)
Add Comment