(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अरुणाचल प्रदेश में सेवारत कर्मचारियों ने अपने मतदान का इस्तेमाल किया। उत्तर पूर्व के पूर्वी सिरे के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की इकाई ने 5/4/19 को लोहितपुर, अरुणाचल प्रदेश में गुप्त पोस्टल बैलेट के जरिए अपने वोट डाले। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को चुनाव होने हैं। इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा। वहीं 23 मई को नतीजे आएंगे।