वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के वार्षिक बैठक में शामिल होने को दावोस रवाना हुए पीएम मोदी

130 सदस्यों का है भारतीय प्रतिनिधिमंडल वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में

(न्यूज़ लाइव नाऊ) : स्विट्जरलैंड के ताबूत में सोमवार से शुरू हो रहे विश्व आर्थिक मंच के पांच दिवसीय सम्मेलन के लिए, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवाना हो चुके हैं।



इस बार दुनिया भर से आए राष्ट्रपति प्रतिनिधि एवं अन्य मेहमान भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखेंगे, और भारत की ओर से आयोजित रोज होने वाले योग सत्र में शामिल भी होंगे। भारतीय प्रधानमंत्री अपने संबोधन में विश्व को बताएंगे कि भारत किस तरह से वैश्विक अर्थव्यवस्था का इंजन बन सकता है।  इस सम्मेलन में दुनिया भर से आए  व्यापार राजनीति कला अकादमी और सिविल सोसाइटी किस क्षेत्र से 3000 नेता भाग लेंगे।  यह सम्मेलन की 48वीं वार्षिक बैठक होगी इस सम्मेलन में भारत का 130 प्रतिनिधियों वाला दल भी पहुंचेगा।  यह अब तक का सबसे बड़ा भारतीय दल होगा जो इस सम्मेलन में भारत के प्रतिनिधित्व करेगा।  बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को इस सम्मेलन में क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।



Comments (0)
Add Comment