वाइस एडमिरल करमबीर सिंह ने संभाला नौसेना प्रमुख का पद

अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल (एएफटी) में याचिका दायर कर अपनी वरिष्ठता की अनदेखी कर करमबीर सिंह को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किए जाने को चुनौती दी है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : वाइस एडमिरल करमबीर सिंह ने शुक्रवार को नौसेना प्रमुख का पदभार संभाल लिया। पद संभालने के बाद नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा, ‘मेरे पूर्ववर्तियों ने यह सुनिश्‍चित किया है कि नौसेना की नींव काफी मजबूत है और यह नई ऊंचाइयों को छू रही है। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं उनके प्रयासों को जारी रखूं और राष्ट्र को ऐसी नौसेना प्रदान करूं, जो मजबूत, विश्वसनीय और समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हो।’बता दें कि एक सैन्य ट्रिब्यूनल ने वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना प्रमुख के तौर पर नियुक्‍ति की अनुमति दे दी लेकिन यह भी कहा है कि अंतिम फैसला वाइस एडमिरल बिमल वर्मा की अपील पर फैसले के बाद ही होगा। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह से छह महीने सीनियर वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने इसके खिलाफ आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्‍यूनल में अपील कर रखी है जिसपर सुनवाई सात हफ्तों के लिए टाल दी गई है।

अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल (एएफटी) में याचिका दायर कर अपनी वरिष्ठता की अनदेखी कर करमबीर सिंह को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किए जाने को चुनौती दी है। वर्मा के वकील अंकुर छिब्बर ने कहा, ‘एएफटी ने इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 17 जुलाई को तय की है क्योंकि सरकार ने अधिकरण के समक्ष वाइस एडमिरल सिंह की नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज रखने के लिए और समय की मांग की थी।’उल्‍लेखनीय है कि सरकार ने थल सेना की तरह नौसेना में भी सीनियर के रहते जूनियर अफसर को प्रमुख बनाया है।

Comments (0)
Add Comment