वाराणसी में संत रविदास जयंती के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे संत रविदास मंदिर, किया दर्शन

19 फरवरी को सीर में प्रधानमंत्री प्रसाद योजना के तहत लगभग 90 करोड़ की लागत से संत रविदास जन्मस्थली के विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं। यहां उनका प्रवास करीब छह घंटा का रहेगा। इस दौरान वह अपने संसदीय क्षेत्र को 3300 करोड़ की सौगात देंगे।प्रधानमंत्री ने संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया।वाराणसी में दूसरा अवसर है जब संत रविदास जयंती के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी में हैं। इससे पहले मोदी वर्ष 2016 में संत रविदास जयंती पर आए थे। प्रधानमंत्री का इस बार का दौरा भी कई मायने में खास होगा। 19 फरवरी को सीर में प्रधानमंत्री प्रसाद योजना के तहत लगभग 90 करोड़ की लागत से संत रविदास जन्मस्थली के विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे।योजना मायावती के शासनकाल में बनी थी लेकिन मूर्त रूप नहीं ले पाई। यह योजना भी अब भाजपा सरकार में ही पूरी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत रविदास का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मंदिर परिसर में उन्होंने राज्यपाल राम नाईक व सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ संत शिरोमणि का दर्शन किया।दर्शन करने के बाद सत्संग पंडाल के मंच पर विराजमान हो गए। यहां पर वह रैदासियों को संबोधित करने के साथ सीर पर्यटन विकास योजना का शिलान्यास करेंगे। मंच पर उनके साथ प्रदेश की पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय भी हैं।डीएलडब्ल्यू परिसर में बने हैलीपैड पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत दिव्यांगजनों ने किया। पीएम मोदी ने भी उन सभी को स्नेह से अपने गले लगा लिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीजल रेल इंजन कारखाना में देश में पहली बार डीजल से विद्युत प्रणाली में परिवर्तित हुए इंजन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद प्रधानमंत्री संत रविदास मंदिर रवाना हो गए।वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की अगवानी राज्यपाल राम नाईक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय व वाराणसी की महापौर के साथ भाजपा के अन्य नेताओं ने की।बीएचयू हेलीपैड से कड़ी सुरक्षा घेरे में पीएम वाहनों के काफिला संग सीर पहुचे। रविदास मंदिर में दर्शन – पूजन के बाद रविदास मंदिर क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना का शिलान्यास करेंगे। रैदासियों के बीच पीएम लगभग एक घंटा मौजूद रहेंगे। संत रविदास जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीर में प्रधानमंत्री प्रसाद योजना के तहत 90 करोड़ की लागत से संत रविदास जन्मस्थली के विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे।रविदास जयंती में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री बनारस हिंदू विश्वविद्यालय परिसर आएंगे। यहां वह मदन मोहन मालवीय कैंसर अस्पताल व लहरतारा स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। पीएम इस दौरान आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के साथ मुलाकात भी करेंगे। बीएचयू में लगभग 45 मिनट रहने के बाद प्रधानमंत्री हेलीकाप्टर से जनसभा स्थल औढ़े के लिए प्रस्थान करेंगे।पुलवामा में हुई आतंकी घटना के बाद वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री मोदी को लेकर लोगों में उत्सुकता है कि अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से वह क्या संदेश देंगे। काशी में होने वाली जनसभा पर पूरे देश की निगाहें होंगी। औढ़े में प्रधानमंत्री 3300 करोड़ की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण तो छह का शिलान्यास करेंगे।पुलवामा में आतंकी हमले के बाद पीएम की सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम और कड़े हैं। एसपीजी ने कल सीर, डीरेका, औढ़े व बीएचयू में आयोजन स्थल को अपने कब्जे में ले लिया। सेना के हेलीकाप्टर ने टच एंड गो का रिहर्सल किया तो पुलिस अधिकारियों ने एसपीजी के साथ ग्रैंड रिहर्सल कर सुरक्षा को परखा।

Comments (0)
Add Comment