विश्व महिला दिवस के मौके पर एयर इंडिया की सारी उड़ानों में होंगी सिर्फ महिला क्रू

एयरलाइन ने गुरुवार को यह जानकारी दी।राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है, 'एयर इंडिया ने मध्यम और लंबी दूरी के अंतरराष्ट्रीय मार्गो पर 12 और देश भर में घरेलू और कम दूरी के मार्गो पर 40 विमानों को केवल महिला क्रू से संचालित करने का फैसला लिया है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एयर इंडिया के 12 अंतरराष्ट्रीय और 40 घरेलू विमानों में केवल महिला क्रू होंगी। एयरलाइन ने गुरुवार को यह जानकारी दी।राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है, ‘एयर इंडिया ने मध्यम और लंबी दूरी के अंतरराष्ट्रीय मार्गो पर 12 और देश भर में घरेलू और कम दूरी के मार्गो पर 40 विमानों को केवल महिला क्रू से संचालित करने का फैसला लिया है। इस वर्ष आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए यह किया जाएगा।’एयर इंडिया 12 अंतराष्ट्रीय फ्लाइट के लिए अपने बी787 ड्रीमलाइनर्स और बी777 विमानों को तैनात करेगा। जिन अंतराष्ट्रीय मार्गो पर महिला क्रू होंगी उनमें दिल्ली-सिडनी, मुंबई-लंदन, दिल्ली-रोम, दिल्ली-लंदन, मुंबई-दिल्ली-शंघाई, दिल्ली-पेरिस, मुंबई-नेवार्क, मुंबई-न्यूयार्क, दिल्ली-न्यूयार्क, दिल्ली-वाशिंगटन, दिल्ली-शिकागो और दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को शामिल होंगे।एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने कहा, ‘मैं अपनी महिला क्रू को उनकी अदम्य नारी शक्ति के साथ विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मार्गो पर उड़ान भरने के लिए बधाई देना चाहूंगा’विस्तारा अपनी घरेलू उड़ानों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च से मांगने पर महिला यात्रियों को मुफ्त सेनेटरी पैड मुहैया कराएगा। इस तरह का कदम उठाने वाला यह पहला भारतीय एयरलाइन होगा।विस्तारा ने एक बयान में कहा है, ‘एयरलाइन आइएसओ 9991:2015 सर्टिफाइड बायो-डिग्रेडेबल और आर्गेनिक सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराएगा। यह नैपकिन पेड़ आधारित फाइबर से बने होंगे और प्लास्टिक, टाक्सिन एवं परफ्यूम मुक्त होंगे।’इस शुक्रवार से केबिन क्रू सभी विमानों के भीतर घोषणा करेंगे कि सेनेटरी पैड अब ग्राहकों के लिए मुफ्त उपलब्ध है। यदि उन्हें जरूरत हो तो वे इसकी मांग कर सकते हैं।

Comments (0)
Add Comment