वैष्णोदेवी जाने वाले रास्ते में भूस्खलन से 3 श्रद्धालुओं समेत 4 लोगों की मौत

जम्मू: जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णोदेवी गुफा मंदिर के मार्ग में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से 3 श्रद्धालुओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य लोग घायल हो गए।

श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजीत साहू ने कहा कि भूस्खलन बाणगंगा-अर्धकुमारी मार्ग पर करीब आधी रात को हुआ और मलबा उस शरणस्थल पर गिरा जहां तीर्थयात्री बैठे थे।

Comments (0)
Add Comment