व्यापम घोटाlला : सीबीआई ने आरोपी डॉक्‍टर को बाराबंकी से किया गिरफ्तार

(न्यूज़ लाइव नाऊ) : मध्य प्रदेश के चर्चित व्यापम घोटाले में वांछित चल रहे रायबरेली में तैनात डॉक्टर वीरेंद्र कुमार को सीबीआई टीम ने गुरुवार को हैदरगढ़ तहसील के एक सरकारी आवास से गिरफ्तार किया।

सीबीआई टीम के उपनिरीक्षक मुनिंदर पांडेय ने आरोपी डॉक्टर को बाराबंकी जिला न्यायालय के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संतोष कुमार से ट्रांजिट रिमांड की मांग की।

अदालत ने दो दिन का ट्रॉजिंट रिमांड देकर शनिवार शाम पांच बजे तक अपर सत्र न्यायाधीश भोपाल की अदालत में पेश करने का आदेश दिया।

मालूम हो कि गिरफ्तार आरोपी डॉ. वीरेंद्र कुमार मौर्या की पत्नी हैदरगढ़ तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात है और डॉक्टर रायबरेली जिले के गुरुबक्शगंज सीएचसी में कार्यरत हैं।

डॉ. वीरेंद्र अपनी पत्नी के तहसील स्थित सरकारी आवास पर रुका था। वहीं से उन्हें सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन के ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद सीबीआई टीम भोपाल के लिए रवाना हो गई।

अदालत में दी गई जानकारी में वीरेंद्र कुमार पुत्र एचपी मौर्या धोखाधड़ी समेत कई अपराधों में वांछित था। गिरफ्तारी का वारंट अपर सत्र न्यायाधीश भोपाल द्वारा जारी किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी डॉक्टर मूल रूप से बहराइच जिले के ग्राम व पोस्ट उर्रा का निवासी है। सीबीआई को कोर्ट द्वारा शनिवार तक भोपाल न्यायालय में पेश करने का समय दिया गया है।

Comments (0)
Add Comment