व्यास के उफान ने साफ कर दिया, फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान फेंका गया मिट्टी का मलबा।

व्यास नदी के छोडे निशानों पर नजर दौड़ाई जाए तो व्यास ने अपने किनारों को इस कदर साफ कर दिया है जैसे यहां वहां कुछ था ही नही ।

गुलाब महंत
हिमाचल प्रदेश-थलौट (मंडी)
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : भारी बरसात से व्यास नदी मे आई बाढ ने अपने अनेक निशान पीछे छोड़ दिए है। बरसात के कारण व्यास मे आए उफान ने जहां हाइवे को 42 घंटे तक आवाजाही के लिए रोक रखा था वही व्यास के सहायक नदी नालों ने अनेक जगहो पर अपने निशान छोड़कर मौसम साफ हो गया है ।अगर व्यास नदी के छोडे निशानों पर नजर दौड़ाई जाए तो व्यास ने अपने किनारों को इस कदर साफ कर दिया है जैसे यहां वहां कुछ था ही नही ।पर्यावरण से जुड़े लोगों की बातों और उनकी चिंता पर गौर किया जाए तो बताया गया है कि फोरलेन निर्माण कार्य के चलते कई जगहों पर व्यास के किनारे पर फैंका गया मलबा को व्यास के उफान ने ऐसे साफ किया जैसे यहां पर कुछ था ही नही ।पर्यावरण विद की चिन्ता है कि फोरलेन निर्माण से व्यास नदी के किनारो पर मलबा फैकने वालो पर नजर रखी जाए ताकि किसी को भी पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने की कोशिश तक न करने की सख्त कार्रवाई की जाए ।इस के अलावा नदी के किनारे पर किसी भी प्रकार की कोई छेड़खानी न की जाए ।बरसात से व्यास नदी पर आए उफान ने ऐसे अनेक सवाल खड़े किए है जिसकारण नदी ने अपने किनारे पर भारी तबाही मचाई थी ।व्यास नदी के संरक्षण के लिए भी सरकार व विभाग के तरफ से प्रभावी कदम उठाने की मांग उठने लगी है ।व्यास नदी का उफानी पानी जहां लोगो के लिए कहर बना वही यह पानी फोरलेन के कार्य मे फैंकी गई मिट्टी पत्थरो को साफ करके तट साफ कर गया।

Comments (0)
Add Comment