शंकराचार्य स्वरूपानंद की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भरती

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सहित अन्य लोग शंकराचार्य स्वरूपानंद को लेकर गुरुवार शाम 4.30 बजे बीएचयू अस्पताल पहुंचे।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की गुरुवार दोपहर अचानक तबियत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्रयागराज से वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में एंबुलेंस से लाया गया है। चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर विजय नाथ मिश्रा के निर्देशन में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सहित अन्य लोग शंकराचार्य स्वरूपानंद को लेकर गुरुवार शाम 4.30 बजे बीएचयू अस्पताल पहुंचे। यहां सबसे पहले स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को इमरजेंसी में लाया गया। इसके बाद स्वरूपानंद को आईसीयू के बेड संख्या एक पर भर्ती कराया गया है। इधर सूचना मिलते ही काशी से भी संत, महात्मा बीएचयू अस्पताल पहुंचे। इन दिनों स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती प्रयागराज में आयोजित कुंभ में थे। सर सुंदर लाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर विजय नाथ मिश्रा ने बताया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत है।

Comments (0)
Add Comment