शपथ से पहले ही योगी का सीएम अवतार, अफसरों से कहा- जश्न में उपद्रव बर्दाश्त नहीं

लखनऊ
प्रचंड बहुमत पर सवार बीजेपी ने शनिवार को यूपी सीएम के लिए सांसद योगी आदित्यनाथ का नाम फाइनल किया। रविवार को सीएम और यूपी सरकार के मंत्रियों को शपथ लेनी है। इससे पहले ही योगी आदित्यनाथ सीएम मोड में आ गए हैं। योगी आदित्यनाथ ने यूपी के डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को तलब किया। दोनों अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि जश्न में किसी तरह का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने दोनों अफसरों को वीवीआईपी गेस्ट हाउस में बुलाया था। योगी के इस आदेश के संबंध में सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिक्षकों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे अपने जिले में लॉ ऐंड ऑर्डर की स्थिति पर नजर रखें और उपद्रव किसी भी कीमत पर न होने दें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले दिनों में यूपी की अफसरशाही में व्यापक फेरबदल देखने को मिल सकते हैं।

Comments (0)
Add Comment