(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिलेशनशिप के चर्चे हर जगह हैं। दोनों शादी कब करेंगे, इसका जवाब देते-देते आलिया भी थक गई होंगी। आलिया और रणबीर कुछ वक्त से डेटिंग कर रहे हैं और उनकी शादी का जिक्र अक्सर होता रहता है। दोनों को अब ज्यादातर साथ देखा जा सकता है वहीं आलिया और रणबीर की फैमिली गेदरिंग का हिस्सा भी बनती रहती हैं।आलिया और रणबीर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ दिखाई देंगे। खबरें हैं कि दोनों 2020 तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस वक्त आलिया रणवीर सिंह के साथ फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में बिजी हैं। आलिया से जब बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ शादी के प्लान में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। आलिया ने कहा कि लोगों को अब एक ब्रेक लेना चाहिए। बीते साल दो खूबसूरत शादियां हुई हैं। हम अब चिल कर सकते हैं, फिल्में देख सकते हैं, फिल्मों में काम कर सकते हैं और बाकी बाद में देखा जाएगा।