शास्त्री ने बिगाड़ा कुंबले का जायका, पठान ने खास डिश खिलाकर किया खुश

नई दिल्ली : टीम इंडिया के कोच पद से इस्तीफा देने के बाद अनिल कुंबले इन दिनों क्रिकेट से दूर छुट्टियां मना रहे हैं. इधर, इरफान पठान भी दिनों क्रिकेट से दूर हैं. ऐसे में इन दोनों ने ही दावत मना ली. दरअसल, इरफान पठान ने गुरुवार को पूर्व भारतीय कोच अनिल कुंबले को अपने घर पर लंच के लिए बुलाया और बाद में कुंबले को मेहमानवाजी के लिए शुक्रिया भी कहा. टीम इंडिया के एक वक्त पर काफी भरोसेमंद रहे इरफान पठान काफी लंबे वक्त से टीम से बाहर चल रहे हैं. वहीं, विराट कोहली से अनबन के बाद इस्तीफा और रवि शास्त्री के कोच बनने के बाद कुंबले भी क्रिकेट से दूर नजर आ रहे हैं.

बता दें कि एक वक्त पर कुंबले और पठान एक साथ टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी सिरे को मजबूती देने में मदद कर रहे थे, लेकिन अब दोनों ही खिलाड़ी फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं.

इरफान ने लंच पर कुंबले को बिरयानी और कुछ वेज खाने की दावत दी. इसके बाद पठान ने टि्वटर पर एक तस्वीर भी शेयर की. अपने ट्वीट में पठान ने लिखा, “आपको घर बुलाना मेरे लिए बेहद ही खुशी की बात है कुंबले भाई…आशा करता हूं आपको वेज खाना पसंद आया होगा। #प्यार & #सम्मान”.

Comments (0)
Add Comment