शिमला के कोटी गांव में लगी आग में आठ घर हुए राख

आग लगने की इस घटना में एक गाय भी जिंदा जल गई।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला जिले की कोटखाई तहसील के कोटी गांव में भीषण अग्निकांड में आठ घर जल कर राख हो गए। बताया जा रहा है कि आग रात दो बजे भड़की और देखते ही देखते एक के बाद एक मकान इसकी चपेट में आ गए।गांव में अधिकांश मकान लकड़ी के बने हुए थे, जिसके चलते आग तेजी से फैली। आग लगने की इस घटना में एक गाय भी जिंदा जल गई। आग लगने से पूरे कोटी गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग में करीब 16 परिवारों के घर जलकर राख हो गए।इसी बीच आसपास के गावों से लोग मदद के लिए पहुंचे। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मौके पर कोटखाई व जुब्बल से पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से 2 करोड़ के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कोटखाई पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

Comments (0)
Add Comment