(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। बीती रात शातिर एक कार के सभी टायर निकाल कर फरार हो गए। हालांकि टायर निकालने के लिए अपने साथ लाए जैक को शातिर कार के पास ही छोड़ गए। सुबह कार के सभी टायर गायब पाकर मालिक के होश उड़ गए। सूचना के अनुसार राजधानी के टिंबर हाउस के पास सड़क किनारे कार को खड़ा किया गया था लेकिन शातिरों ने रात के अंधेरे में कार के चारों टायर निकाल लिए। मंगलवार को जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जमकर हंगामा हुआ। वहीं, शहर के भट्ठाकुफर क्षेत्र में शरारती तत्वों ने सड़क किनारे खड़ीं छह कारों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शहर में पहले भी शरारती तत्वों की ओर से कारों को नुकसान पहुंचाने के मामले सामने आते रहे हैं। डीएसपी मुख्यालय प्रमोद शुक्ला ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में संलिप्त शातिरों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।