(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : तीन दिवसीय साई समाधि शताब्दी समारोह के दूसरे दिन गुरुवार को आराधना के साथ साई की श्राद्ध पूजा संपन्न हुई। इससे पूर्व भिक्षा झोली के तहत संस्थान के ट्रस्टी और प्रमुख नागरिक शहर में भिक्षा के लिए निकले। भिक्षा में प्राप्त अनाज साई प्रसादालय को सौंप दिया गया।गांववालों ने गुरुवार को भक्तों के लिए प्रसादालय में भोजन प्रसादी की व्यवस्था की। शुक्रवार को शताब्दी समारोह का समापन होगा। इसमें शिरकत करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। वह यहां संस्थान के भक्त निवास, थीम पार्क और एजुकेशन हब सहित करीब 475 करोड़ रुपये के कार्यो का भूमिपूजन करेंगे। प्रधानमंत्री करीब तीन घंटे यहां रहेंगे, इस दौरान वह समाधि मंदिर भी जाएंगे।