शिवभक्‍त राहुल गांधी का पटना में हुआ ‘राम अवतार’, चौराहों पर लगे पोस्‍टर

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। एक तरफ केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में गैर-विवादित जमीन लौटाने के लिए अर्जी दाखिल कर बड़ा दांव खेला तो दूसरी कांग्रेस का एक पोस्टर सामने आया है जिसमें उनके अध्यक्ष राहुल गांधी भगवान राम के रूप में दिखाया गया है। कांग्रेस ने पटना में 3 फरवरी को होने वाली रैली से पहले शहर में जगह-जगह पोस्टर लगवाएं हैं। इन पोस्टर में राहुल को भगवान राम के रूप में दर्शाया गया है। पोस्टर में राम बने राहुल के अलावा प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और अन्य कांग्रेसी नेताओं की तस्वीरें भी हैं। इसी के साथ पोस्टर के जरिए बीजेपी पर तंज भी किया गया है। इसमें लिखा है- वे राम नाम जपते रहे, तुम बनकर राम जियो रे। बता दें कि पटना में कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली भी होने वाली है। इससे पहले मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल की शिवभक्त वाली छवि पोस्टरों के माध्यम से दिखाई गई थी। कांग्रेस के इस अनोखे प्रचार पर विरोधी पार्टियों ने निशाना साधते हुए इसे पॉलिटिकल स्टंट बताया है। बिहार में सत्ताधारी जेडी (यू) के प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, यह आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की एक चाल है। वह हिंदू वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रही है लेकिन जब लोगों को सामने जब उस रास्ते पर एक पार्टी पहले से चल रही है तो लोग कांग्रेस को क्यों अपनाएंगे। पटना के गांधी मैदान में 3 फरवरी को होने वाली रैली में राहुल गांधी भी शामिल होंगे। 

Comments (0)
Add Comment