श्रीलंका हमले में मरे 13.8 करोड़ लोग ! – ट्रंप ने किया गलत ट्वीट

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर गलत ट्वीट किया है। इस बार उन्होंने श्रीलंका धमाकों में मरने वालों की गलत संख्या पोस्ट कर दी। उन्होंने लिखा कि ईस्टर के दिन हुए विस्फोट से 13.8 करोड़ लोगों की जान गई। इसके बाद वे ट्रॉल हो गए। कई ट्विटर यूजर्स ने उनके ट्वीट को निशाना बनाया।ट्रंप को फॉलो करने वाले एक यूजर ने लिखा, ‘13.8 करोड़? आपको शायद पूरी सूचना आने तक इंतजार करना चाहिए था।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हमारी पूरी जनसंख्या ही दो करोड़ है। 13.8 करोड़ की जान जाना नामुमकिन है। आप अपनी संवेदनाएं अपने पास रखें, हमें उसकी जरूरत नहीं है। ट्रंप को फॉलो करने वाले दूसरे यूजर ने लिखा, ‘13.8 करोड़! श्रीलंका की कुल जनसंख्या से भी ज्यादा। डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार हमारे देश में अब कुछ नहीं बचा है।’ट्रंप इससे पहले भी कई लोगों के नाम और ट्वीट में गलती कर चुके हैं। एक बार उन्होंने अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को जेफ बोजो और एपल के सीईओ टिम कुक को टिम एपल लिख दिया था।

Comments (0)
Add Comment