महाराष्ट्र: सातारा बारामती रोड पर ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की मौत।

ट्रैक्टर का ब्रेक ऑयल लीक होने के कारण ब्रेक नहीं लगे और तेज रफ्तार से चलता हुआ ट्रैक्टर रोड के किनारे गहरे नाले में तेजी के साथ जा गिरा।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) -योगेश सालुंखे: सतारा बारामती रोड पर गुरुवार दोपहर 2:35 के करीब एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर ट्राली को गन्ने से भरकर शुगर मिल की ओर जा रहा था। रोड में भारी ढलान की वजह से ट्रैक्टर ट्राली का वजन संभाल नहीं पाया और ड्राइवर के हर प्रकार की कोशिशों के बावजूद पलट गया। ट्रैक्टर का ब्रेक ऑयल लीक होने के कारण ब्रेक नहीं लगे और तेज रफ्तार से चलता हुआ ट्रैक्टर रोड के किनारे गहरे नाले में तेजी के साथ जा गिरा। ड्राइवर की ट्रैक्टर स्टेरिंग के बीच फंस जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ड्राइवर का शरीर स्टेयरिंग के बीच फंस गया जिसे बाद में काफी मुश्किलों के बाद निकाला जा सका। हादसे के 10 मिनट के बाद सातारा चौकी की पुलिस और फलरण चौकी की पुलिस क्रेन के साथ मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों ट्रालियों को निकाला गया और उसके बाद ट्रैक्टर और मृतक ड्राइवर के शरीर को निकाला जा सका।

Comments (0)
Add Comment